Read in English

हमारी सेवाएँ (गूगल प्ले बैलेंस और अमेज़न पे बैलेंस को कैश में बदलने की सेवा) जिनमे हमारी वेबसाइट ( CashMyRewards.in) और हमारे एंड्राइड एप्स ( “कैश माय रिवार्ड्स” तथा “रिवार्ड्स इन वॉलेट”) शामिल है, हमारे उपयोगकर्ताओ को उपयोग करने के लिए निम्न शर्तों के साथ उपलब्ध कराया गया है।*

हर वो व्यक्ति जो हमारी सेवाएँ उपयोग करना चाहते हैं, उनको ये शर्तें सावधानी से पढ़ना और इनसे सहमत होना आवश्यक है। अगर कोई इन शर्तों या इसके किसी छोटे से छोटे भाग से भी सहमत नहीं होते तो उनको हमारी सेवाएँ उपयोग नहीं करनी चाहिए। हमारी सेवाओं का उपयोग किया जाना ही इन शर्तों को मानना है। अगर कोई इन शर्तों को पढ़ने में समझने में कोताही करता है तो ये उसकी गलती मानी जाएगी और किसी अनचाही स्थिति के लिए हम किसी भी तरह से ज़िम्मेदार नहीं होंगे।

इसलिए इन शर्तो को सावधानी से पढ़े।

दिनाँक 19/12/2022

  1. अगर आप आगे बताए गये हमारी सेवा की शर्तों से पूरी तरह सहमत नहीं है तो आप हमारी सेवाओं का उपयोग ना करे। हमारी सेवाओं का उपयोग सिर्फ तभी करे जब आप इन शर्तों से पूरी तरह सहमत हो और आप जब हमारे सेवाओं का उपयोग करते है तो ऐसा माना जायेगा की आप हमारी शर्तों से पूरी तरह सहमत है।
  2. हमारे apps को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। समय-समय पर apps और वेबसाइट में नए फीचर जोड़ने, पुराने फीचर हटाने या अन्य बदलाव करने का कार्य किया जा सकता है। जैसे ही प्ले स्टोर में नया वर्शन आता है या वेबसाइट अपडेट किया जाता है वैसे ही नए वर्शन के फीचर और निर्देश मान्य होंगे। इसलिए उपयोगकर्ता को चाहिए की हमेशा नए वर्शन उपयोग करे।
  3. एप्प उपयोग करने के लिए यूजर को एप्प को इन्टरनेट एक्सेस का परमिशन देना होगा।
  4. एप्प के मुख्य पेज और अन्य पेज में लिखे निर्देशों को सावधानी से पढ़ना और उनके हिसाब से एप्प को उपयोग करना होगा। अगर किसी भी निर्देश या किसी भी फंक्शन में यूजर को कुछ समस्या हो तो वो हमसे संपर्क कर सकते है। किसी भी निर्देश या फंक्शन से सहमत ना होने पर यूजर एप्प को उपयोग ना करे।
  5. एप्प में हमारे यूजर के मदद के लिए या एप्प के बेहतर काम करने के लिए कुछ लिंक्स दिए जा सकते है जो यूजर को एप्प से बाहर दुसरे एप्प में या किसी दुसरे वेबसाइट में ले जा सकते है।
  6. अपने गूगल प्ले बैलेंस को कैश में बदलने के लिए यूजर को हमारे एप्प में टोकन खरीदना होगा। टोकन खरीदने पर यूजर के गूगल प्ले बैलेंस से गूगल प्ले बैलेंस हमारे बिलिंग पार्टनर द्वारा काटा जायेगा। आपके इस टोकन लेने का बिल(या रशीद) आपको गूगल प्ले द्वारा आपके ईमेल में भेज दिया जायेगा। जब यूजर किसी भी टोकन में क्लिक करता है उसके बाद से लेके टोकन purchase पूरा (success या fail) होने तक का काम गूगल बिलिंग के द्वारा किया जाता है इसलिए इस दौरान हुई किसी समस्या या रिफंड के लिए गूगल बिलिंग ज़िम्मेदार होगा और आपको इस दौरान हुई किसी समस्या के लिए गूगल प्ले स्टोर से संपर्क करना होगा।
  7. जब आपका टोकन खरीदना पूरा हो जायेगा (successful) तब आपको एप्प में नया पेज दिखाया जायेगा जिसमे आपको आपका टोकन और आर्डर id दिखेगा साथ ही नीचे आप अपना नाम और पेमेंट डिटेल डाल के स्क्रीनशॉट लेले फिर आगे सेंड बटन पे क्लिक करना होगा। जब आप सेंड बटन में क्लिक करेंगे तब आपका whatsapp ओपन होगा और एक पहले से बना हुआ मेसेज हमारे whatsapp नंबर पर भेजने के लिए तैयार होगा।
  8. आपको ये आटोमेटिक मेसेज एडिट नहीं करना है, इसमें आपका नाम पेमेंट डिटेल और परचेस का आर्डर id होगा।
  9. ये मेसेज हमें whatsapp में मिलेगा तो हम जल्द से जल्द आपको रिप्लाई देके आपके परचेस को कन्फर्म करेंगे और आपको पेमेंट डेट देंगे।
  10. बैलेंस कन्वर्शन अमाउंट और पेमेंट टाइम एप्प में निर्देशों में पहले ही यूजर को बता दिया जायेगा। ये कन्वर्शन अमाउंट और पेमेंट टाइम आवश्यकता अनुसार हमारे द्वारा बदला जा सकता है। और इसी के अनुसार यूजर को पेमेंट मिलेगा।
  11. यूजर को दिए गये टाइम तक पेमेंट के लिए इन्तेजार करना होगा । उससे पहले पेमेंट के लिए यूजर किसी भी तरह से संचालक पर जोर नहीं कर सकता।
  12. यूजर पेमेंट डिटेल वाली जगह में अपना पेमेंट डिटेल सावधानी से डाले आपके द्वारा दिए गये पेमेंट डिटेल्स को कॉपी पेस्ट करके पेमेंट के लिए उपयोग किया जायेगा और पेमेंट अगर किसी अन्य या गलत अकाउंट में जाता है तो उसके ज़िम्मेदार यूजर होंगे। पेमेंट के लिए यूजर upi id, paytm wallet, बैंक डिटेल्स या paypal id दे सकते हैं आप जो भी पेमेंट डिटेल दे एक बार वेरीफाई करले की वो सही है। अगर आप सिर्फ मोबाइल नंबर देते है पेमेंट डिटेल में और बताते नहीं है की पेमेंट upi में चाहिए या paytm wallet तो फिर हम हमारे सुविधा अनुसार पेमेंट उस नंबर से जुड़े upi या paytm wallet में भेज सकते है।
  13. कभी-कभी बैंक सर्वर में तकनिकी खराबी के कारण पेमेंट अटक सकता है ऐसा स्तिथि में उस अटके हुए पेमेंट के क्लियर होने तक इन्तेजार करना होगा जो की बैंक के नियमों के हिसाब से 3 कार्य तक हो सकता है। अगर पेमेंट फ़ैल हो जाता है तो आपको फिरसे पेमेंट सेंड किया जायेगा।
  14. हमारे एप्प के द्वारा या हमारे सेवा के लिए आपका जो भी डाटा लिया जाता है उनका उपयोग हमारे प्राइवेसी पालिसी के अनुसार किया जायेगा जिससे आप सहमत हो।
  15. अगर आपने गलती से एप्प में टोकन ले लिया है और आपको परचेस कैंसिल करना है या रिफंड लेना है तो फिर परचेस के ४८ घंटे के अन्दर आप अपने प्ले स्टोर से या हमसे संपर्क करके रिफंड ले सकते है। इसके बाद रिफंड की कोई सम्भावना नहीं है अगर किसी दशा में हमारे द्वारा रिफंड किया जाता है तो उसमे चार्ज लिया जा सकता है।
  16. परचेस के ४८ घंटे बाद और हमारी अनुमति के बाहर अगर कोई यूजर अगर किसी ट्रिक के जरिये रिफंड लेता है या scam या फ्रॉड करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ करवाई की जा सकती है और उसको या उसके डिटेल्स को फ्रॉड लिस्ट में डाला जा सकता है।
  17. अगर कोई यूजर फोटो एडिट करके, ईमेल एडिट करके या गलत आर्डर id देके पेमेंट लेने की कोशिश करता है तो उनके खिलाफ करवाई की जा सकती है।
  18. हम इस एप्प या हमारे सर्विस का किसी भी व्यक्ति के द्वारा गलत या लापरवाही पूर्वक उपयोग के लिए जवाबदेह नहीं है।
  19. ये एप्प और हमारी सेवाएँ लोगों के मदद के लिए है और किसी भी तरह से किसी को भी कुछ नुकसान पहचानें का कोई इरादा नहीं है। अगर गलती से या अनजाने में ऐसा कुछ होता है तो इसके लिए हम ज़िम्मेदार नहीं रहेंगे। फिर भी किसी भी अनचाही स्तिथि को सुलझाने के लिए सबसे पहले बातचीत का सहारा लिया जायेगा। इससे ज्यादा अगर किसी सरकारी न्यायिक संस्था में जाने की जरुरत हुई तो सेवा प्रदाता के गृह जिला (या राज्य) के न्यायिक संस्था में सारे अनचाही स्थितियों का निपटारा किया जायेगा।
  20. हमारी सेवाओं के ये नियम समय-समय पर हमारे द्वारा बदले जा सकते है।

*ये पेज और शर्ते शुरुवाती रूप में लिखा गया है (और समय-समय पर गलतियों को सुधारा जा रहा है) जिसे यूजर को हमारे सेवा की शर्तों से अवगत कराने के लिए पब्लिश किया गया है। इसलिए इसके व्याकरण या प्रारूप में अगर कोंई गलतियाँ या कमीयाँ पायी जाती तो उसे हमारे सेवाओं के विरोध में उपयोग नहीं किया जा सकता।